{"_id":"5a42786f4f1c1b686a8bbfa7","slug":"31514305647-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम का जन्म होते ही महिलाओं ने गाया सोहर-बधाई गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम का जन्म होते ही महिलाओं ने गाया सोहर-बधाई गीत
Updated Tue, 26 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर के आरटीएस क्लब प्रांगण में चल रहे श्रीराम चरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम का जन्म होते ही महिलाओं ने सोहर-बधाई गीत गाया। फूलों की वर्षा की गई और जय श्रीराम के जयघोष से समूचा यज्ञ पांडाल गुंजायमान रहा। सठौरा, मिठाई और खिलौने बांटे गए। उधर सुबह से ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
आचार्य संतोष धर दुबे, शिवकुमार शास्त्री, अनिल पांडेय के जरिए वैदिक मंत्रोच्चार से करायी गयी प्रात:कालीन पूजा-अर्चना के उपरांत सुबह नौ बजे व्यास पंडित सूर्यलाल मिश्र के आचार्यत्व में 111 भूदेवों के जरिए मानस की चौपाईयां पढ़ी गई। दोपहर 12 बजे के बाद मंच पर श्रीराम जन्म की झांकी सजाई गई। व्यास जी ने मानस पाठ में राम जन्म के वाचन के बाद समूचा यज्ञ पांडाल राममय हो गया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने वालों ने अपनी फेरी की।