{"_id":"5a4277814f1c1b0d788b50fe","slug":"31514305409-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांसाहार त्यागने, नश छोड़ने का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांसाहार त्यागने, नश छोड़ने का दिलाया संकल्प
Updated Tue, 26 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंढमगंज। ग्राम पंचायत मेदनीखाड़ के पटेल नगर बस्ती में जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था ने सत्संग में मांसाहार त्याग कर शाकाहार अपनाने पर जोर दिया। नशा और मांसाहार से त्याग का संकल्प दिलाया गया।
प्रचारक कमला प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि मानव जीवन में गुरुजनों की कई श्रेणियां हैं। प्रथम गुरु माता-पिता के बाद सदगुरु का स्थान विशेष सर्वश्रेष्ठ है। सदगुरु की कृपा से प्रभु के उस नाम की प्राप्ति होती है, जिससे 84 लाख योनियों से मुक्ति मिल जाती हैं। कहा कि मानव जीवन सीमित समय के लिए मिला है। इसे गुरु के आदेश में होकर जीव आत्मा को जगाना ही मानव जीवन का परम लक्ष्य है। कहा कि सदगुुरु प्राणी मात्र के कल्याण के लिए ही धरती पर आते हैं। मांसाहार तथा शराब किसी भी प्रकार का नशा न करने की अपील के साथ शाकाहारी होने के कई फायदे बताएं। सत्संग में उपस्थित दर्जनों भाई-बहनों ने शाकाहारी होने का संकल्प लिया कार्यक्रम में मंच का संचालन उदय कुमार यादव किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम नारायण कुशवाहा ने की। इस मौके पर डॉ. राम अवतार कुशवाहा, सुदामा पटेल, सीताराम, रवि शंकर यादव, राजेश जायसवाल, बैजनाथ पटेल, राम प्यारे, लालजी सिंह, रामसहाय विश्वकर्मा मौजूद रहे।