फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ऋण लिया 50 हजार, जमा 30 हजार, माफ सिर्फ 107 रुपये

ऋण लिया 50 हजार, जमा 30 हजार, माफ सिर्फ 107 रुपये

Tue, 12 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
ऋण लिया 50 हजार, जमा 30 हजार, माफ सिर्फ 107 रुपये
सोनभद्र। सदर ब्लॉक के मधुपुर के किसान नंदलाल ऋण मोचन प्रमाण पत्र पाते ही हैरत में पड़ गए। कहने लगे, साहब हमने 50 हजार रुपये का लोन लिया था। 30 हजार रुपये जमा कर चुका हूं। अभी 20 हजार रुपये और जमा करना है लेकिन उन्हें महज 107 रुपये का ही ऋण मोचन प्रमाण पत्र मिला। नंदलाल अपनी समस्या लेकर कईयों के पास पहुंचे मगर किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन

ऐसे ही तमाम किसान मौके पर ऋण मोचन प्रमाण पत्र पाकर परेशान दिखे। दरअसल यूपी सरकार ने एक लाख रुपये तक का ऋण लेने वाले किसानों की ऋण माफी की घोषणा की थी। इसके तहत जिले में पहले चरण में 5011 किसानों को चुर्क के स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए इकट्ठा किया गया था। जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय के साथ ही जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को प्रमाण पत्र दिया। किसानों ने जब यह प्रमाण पत्र खोलकर देखना शुरू किया तो उनके चेहरे पर मायूसी छा गई। मधुपुर गांव के नंदलाल का सिर्फ 107 रुपये माफ हुआ। गौरही गांव के विद्यापति ने 38 हजार का ऋण लिया था और माफ हुआ 2207 रुपये। इसी गांव के राजनारायण का भी 1758 रुपये, कमला सिंह का 2398 रुपये 20 पैसे माफ हुआ है। जबकि उन्होंने एक लाख 24 हजार रुपये लोन दिया था और व्याज समेत उन्हें एक लाख 45 हजार रुपये जमा करना था। इसरी तरह मधुपुर गांव की ही मंगली ने 40 हजार रुपये का ऋण लिया था और एक भी रुपये वह मुफलिसी के नाते नहीं जमा कर पाई। उनका कहना था उम्मीद थी कि पूरा ऋण माफ हो जाएगा लेकिन उसे महज 572 रुपये 14 पैसे का ऋण मोचन प्रमाण पत्र मिला है। इन किसानों ने जिलाधिकारी से एक बार फिर ऋण मोचन की समीक्षा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed