फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रदूषण से होने वाले रोग का किया परीक्षण

प्रदूषण से होने वाले रोग का किया परीक्षण

Tue, 12 Sep 2017 11:23 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
प्रदूषण से होने वाले रोग का किया परीक्षण
सोनभद्र (अनपरा)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान व वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संयुक्त डाक्टरों की टीम ने अनपरा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदूषण के प्रभाव से होने वाले रोग का पता कर परीक्षण किया। टीम ने रोगों से प्रभावित लोगों ने कई तरह की जानकारी ली।
विज्ञापन

आईआईएम दिल्ली के डॉ. पीके प्रजापति, डॉ. एके चौधरी, डॉ. अनिल गौतम लोक विज्ञान संस्थान देहरादून जैसे अन्य विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों चिकित्सक, महिला चिकित्सकों व शोध के चिकित्सकों ने ऊर्जाचल के रेनूसागर, अनपरा, बीना, शक्तिनगर, बीजपुर, म्योरपुर, रेणुकूट, डाला, ओबरा व चोपन के इलाकों में ग्रामीण एवं दुरूह क्षेत्रों में जाकर विभिन्न प्रकार के रोगों का परीक्षण किया। लकवाए, अपंगता, पागलपन, बांझपन, लिकोरिया आदि का परीक्षण करने के दौरान ग्रामीणों से बात भी की। रोग के कारण व लक्षण की जानकारी हासिल कर रिपोर्ट तैयार किये जाने की बात बताई गई। बता दें कि प्रदूषण के मामले में प्रभावित ऊर्जांचल के सिंगरौली व सोनभद्र पर एनजीटी की विशेष नजर है। सूत्रों का कहना है कि एनजीटी के निर्देश पर ही ऊर्जांचल के दौरे पर शोध चिकित्सकों का दल आया है। इस शोध दल में दिल्ली, देहरादून, रुड़की सहित कई जगहों के चिकित्सक मौजूद हैं। इस टीम के सहयोग में वनवासी सेवा आश्रम के प्रेम नारायण व केवला प्रसाद दूबे उनके सहयोग में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed