{"_id":"59ad98cc4f1c1b4b738b503d","slug":"31504549068-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ रोजगार देने का वादा झूठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ रोजगार देने का वादा झूठा
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। यूपी अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व चेयरमैन, पूर्व मंत्री व्यास जी गोड़ ने कहा है कि केंद्र सरकार का हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा झूठा साबित हुआ है। वास्तव में एक लाख नौकरियां भी नहीं मिलीं। यूपी में कानून व्यवस्था बदतर है। हत्या, बलात्कार, लूट और अपहरण की घटनाओं पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।
राबर्ट्सगंज के सिंचाई डाक बंगला में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में झूठ, फरेब से सत्ता हासिल कर ली। प्रदेश वासियों पर अब उसका सच जाहिर हो गया है। पांच महीने में ही जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग होने लगा है। अपने चुनावी संकल्प पत्र में भाजपा ने जो वायदे किये थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं हो सका। प्रदेश का किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक और महिलाएं सभी बेहाल हैं। किसानों के कर्जमाफी के चुनावी वादे को पूरा करने की जगह अब सीमांत कृषकों के सिर्फ एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने की योजना है। आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियां किसान विरोधी और पूंजीपति घरानों के हित साधती हैं। व्यास जी ने कहा कि लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सपा का लक्ष्य 2019 का लोकसभा चुनाव है। पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे, महासचिव हिदायत उल्ला खां मौजूद रहे।