फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   30 lakh fraud on the pretext of selling land, FIR against four people including accountant

Sonebhadra News: जमीन बिक्री का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, लेखपाल सहित चार पर प्राथमिकी

Fri, 13 Mar 2026 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
30 lakh fraud on the pretext of selling land, FIR against four people including accountant
सोनभद्र। जमीन बिक्री का झांसा देकर 30 लाख की ठगी का आरोप लगाया गया है। प्रकरण में खुद को लेखपाल बताने वाले एक व्यक्ति सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज करने के बाद राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने प्रकरण की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राॅबर्ट्सगंज कस्बे के वार्ड 23 निवासी रवींद्र कुमार ने न्यायालय में लेखपाल बताए जा रहे नरेंद्र पांडेय निवासी बढौली, फूलमती पांडेय, नीरज पांडेय निवासी पसही खुर्द और पूजा पांडेय निवासी बढ़ौली के खिलाफ प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। आरोप लगाया था कि वर्ष 2021-22 में वह नरेंद्र कुमार के मकान में किरायेदार था। वह अपने को पसही खुर्द का हलका लेखपाल बताता था।
विज्ञापन

उन्होंने उन्हें जानकारी दी कि पसही खुर्द में जमीन मिल रही है। वह उसे सस्ते में दिलवा देंगे। उनकी बातों पर भरोसा करके वह जमीन खरीदने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने पीड़ित की मुलाकत नीरज से करवाई। नीरज ने कहा कि पसही में उनके सास की जमीन है। वह उसे दिलवा देंगे। आरोपों के मुताबिक 19 अक्तूबर 2022 को बैनामा के लिए रजिस्टर्ड इकरारनामा कराया गया और उससे कुल 30 लाख रुपये ले लिए गए। डेढ़ लाख और देना शेष रह गया था।
आरोप है कि इसका इंतजार कर जब उसने बैनामा करने के लिए कहा तो फूलमती ने जमीन बेचने से इन्कार कर दिया। कहा कि उसने पावर ऑफ अटॉर्नी पूजा पांडेय को प्रदान कर दिया है।

प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि प्रार्थना पत्र में जो आरोप लगाए गए हैं उसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed