फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   30 junior resident took charge in medical college

Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज में 30 जूनियर रेजिडेंट ने संभाला कार्यभार

Tue, 23 May 2023 09:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
30 junior resident took charge in medical college
सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज के रूप में उच्चीकृत किए गए जिला अस्पताल में दवा-उपचार के लिए आने वालों को अब डॉक्टर की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर की तैनाती कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज के लिए नियुक्त 35 में से 30 रेजिडेंट डॉक्टरों ने कार्यभार ग्रहण कर सेवाएं देनी भी शुरू कर दी है। इसके अलावा तीन वरिष्ठ चिकित्सक भी तैनात हुए हैं। इसमें हड्डी रोग के डॉक्टर भी शामिल हैं। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक डॉक्टरों की संख्या बढ़ने से मरीज राहत महसूस कर रहे हैं। जल्द ही अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं में भी सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोनभद्र का जिला संयुक्त चिकित्सालय लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझता आ रहा है। डॉक्टरों की कमी का आलम यह था कि फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वाय ही कई बार मरीजों का सामान्य उपचार कर रेफर कर देते थे। एक अप्रैल से जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में तब्दील कर दिया गया है। जिसके बाद जूनियर रेजिडेंट के 35 पदों पर नियुक्ति हुई है। इसमें 30 ने कार्यभार भी संभाल लिया है। इसके अलावा चार वरिष्ठ चिकित्सकों की भी तैनाती हुई है, जिसमें से तीन ने कार्यभार संभाला है। खास बात यह कि इसमें दो हड्डी रोग विशेषज्ञ और एक सर्जन भी शामिल हैं। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद पिछले दो माह से रिक्त था। इससे संबंधित मरीजों का उपचार भी दूसरे चिकित्सक करते थे। गंभीर चोट की दशा में उन्हें रेफर करना पड़ता था। अब दो चिकित्सकों की तैनाती से मरीजों को राहत मिलेगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि सर्जन के रूप में डॉक्टर अनूप कुमार सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशांत कुमार और डॉ. विजय कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया है। विभिन्न विभागों में सीनियर की निगरानी में जूनियर डॉक्टरों ने भी कार्य करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अब मेडिकल कॉलेज की बनने लगी पर्ची
कागजों में एक अप्रैल से नए वित्तीय सत्र की शुरुआत से ही जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के अधीन कर दिया गया था, लेकिन ओपीडी में जिला संयुक्त अस्पताल की ही पर्ची बन रही थी। अब मरीजों को मेडिकल कॉलेज की पर्ची भी मिलने लगी है। पर्ची पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र संबंद्ध चिकित्सालय लोढ़ी अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 35 जूनियर रेजिडेंट की नियुक्ति हुई है। इसमें से 30 ने कार्यभार भी संभाल लिया है। उनकी सेवाएं लेनी शुरू कर दी गई हैं। अन्य डॉक्टर भी जल्द कार्यभार ग्रहण करेंगे। मेडिकल कॉलेज को पूरी तरह क्रियाशील करने के लिए तेजी से प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. एसके सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed