फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   3 killed, 4 injured in car-tempo collision

कार और टेंपो की टक्कर में 3 की मौत, 4 घायल

Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
3 killed, 4 injured in car-tempo collision
राबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर सदर कोतवाली के बगही गांव के पास मंगलवार की सुबह भीषण हादसा हुआ। सवारियों से भरी टेंपो और कार में आमने-सामने की भिड़ंत में टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। इसमें एक युवक की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खैराही गांव से सवारियों को लेकर टेंपो मंगलवार की सुबह राबर्ट्सगंज की ओर जा रहा था। बगहीं गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही ब्रेजा कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहनों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में राजू (30) पुत्र नईम निवासी खैराही, रामवृक्ष यादव (65) निवासी मदार, सलमान (20) पुत्र मकसूद की मौत हो गई। सलमान की मौत बीएचयू में इलाज के दौरान हुई। वहीं ललिता (35) पत्नी हरिदास निवासी मदार, रघुनंदन (25) पुत्र मुरली निवासी खैराहीं, इंद्रेश (16) पुत्र बृजेश बारी महेवां, रियाज (18) पुत्र जमालुद्दीन निवासी पगिया घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पाकर सदर कोतवाली प्रभारी सत्यनारायण मिश्र, इंस्पेक्टर क्राइम विद्यासागर भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सलमान, रघुनंदन को वाराणसी रेफर कर दिया। हादसे से मृतकों तथा घायलों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed