फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   3 books of primary school teacher Rajkumar registered in Ideal Indian Book of Records

Sonebhadra News: प्राइमरी स्कूल के शिक्षक राजकुमार की 3 किताबें आइडियल इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज

Thu, 11 Jul 2024 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
3 books of primary school teacher Rajkumar registered in Ideal Indian Book of Records
शाहगंज। दुरावल खुर्द स्थित इंग्लिश मीडियम मॉडल प्राथमिक विद्यालय में तैनात अध्यापक राजकुमार सिंह की तीन किताबों ने द आइडियल इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह बनाई है। नवप्रज्ञा काव्य फाउंडेशन मध्य प्रदेश के 151 सुपर संपादक मंडल की टीम ने शिक्षक के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र व बधाई दी। शिक्षक को सम्मान उनकी पुस्तक रिश्तों की डोर, अशोक चक्र हमारी शान व राष्ट्र निर्माण का आधार-प्राथमिक शिक्षा के लिए दिया गया है। राजकुमार ने बताया कि इससे पहले भी इन्हें लेखन क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। इनमें राज्य शिक्षक पुरस्कार के अलावा ग्लोबल अचीवमेंट बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2024, रविंद्र नाथ टैगोर जयंती सम्मान 2024, मानवीय मूल्य रत्न समपुरस्कार 2021, राज्य स्तरीय पाठ योजना पुरस्कार 2022 समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं। उनके इस सम्मान से विद्यालय परिवार टीम, बीएसए एवं बीईओ के साथ क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed