फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   28 submitted their claim to become BJP district president

Sonebhadra News: भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के लिए 28 ने पेश की दावेदारी

Wed, 08 Jan 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
28 submitted their claim to become BJP district president
भाजपा का नया जिलाध्यक्ष बनने के लिए 28 लोगों ने दावेदारी पेश की है। इसमें कुछ वर्तमान कमेटी के पदाधिकारी हैं तो कई विभिन्न प्रकोष्ठों और मोर्चा में प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। नामांकन के साथ ही समीकरण साधने की कवायद भी तेज हो गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। संगठन में व्यापक फेरबदल होने हैं। मंडल अध्यक्षों और जिला कार्यसमिति सदस्यों के चयन के बाद अब जिला इकाई के अध्यक्ष का चुनाव होना है।
विज्ञापन

पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता और लगातार दो बार सक्रिय सदस्य रहने वाले को ही जिलाध्यक्ष बनाया जाना है। बुधवार को इसके लिए पार्टी कार्यालय पर जिला प्रभारी सहित अन्य पर्यवेक्षकों की देखरेख में नामांकन कराया गया। इसमें 28 लोगों ने दावेदारी पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी ने कई जिलों के अध्यक्ष को कार्यकाल पूरा होने से पहले ही बदल दिया था। अजीत चौबे को हटाकर नंदलाल गुप्ता को जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई थी। अब कार्यकाल पूरा होने पर नए सिरे से जिलाध्यक्ष का चयन हो रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दावेदारों की सूची प्रदेश मुख्यालय को भेजी जाएगी। वहीं से नए अध्यक्ष के नाम का शीघ्र ही एलान होगा।


प्रमुख नामों में ये हैं शामिल
प्रमुख नामों में मौजूदा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल के अलावा सुशील चतुर्वेदी, इं.रमेश पटेल, कुसुम शर्मा, रंजना सिंह, दयाशंकर पांडेय, शारदा खरवार, कैलाश बैसवार आदि नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed