फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   27 cameras for the safety of court

कोर्ट की सुरक्षा के लिए 27 कैमरे

Mon, 02 Jan 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 02 Jan 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
27 cameras for the safety of court
सीसीटीवी - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
राबर्ट्सगंज स्थित जनपद न्यायालय एवं उसके अधीनस्थ न्यायालय तीसरी आंख की नजर में होगा। न्यायालय की सुरक्षा के लिए 27 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। साथ ही यह सख्ती भी होगी कि न्यायालय में कोई भी व्यक्ति असलहा लेकर नहीं चल सकेगा और काले शीशे वाली गाड़ी भी न्यायालय परिसर में नहीं लाई जा सकती। अगर कोई ऐसी जुर्रत करने की कोशिश करेगा तो यह सभी वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद   हो जाएगा।
विज्ञापन



बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने न्यायालयों की सुरक्षा के मद्देनजर न्यायालय परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टिकोण से न्यायालय परिसर में असलहा ले जाने व काले शीशा के वाहनों को ले जाने पर रोक लगाया है। बावजूद इसके आए दिन न्यायालय परिसर में लोग असलहा लेकर और काले शीशे वाली गाडिय़ां दिखती हैं।
विज्ञापन



बार एसोसिएशन की ओर से न्यायालय की सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट प्रशासन से लेकर उच्चाधिकारियों तक लिखा-पढ़ी की गई। सोनभद्र बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष ओम प्रकाश राय और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुधाकर मिश्र की ओर से भेजे गए पत्रक की प्रतिलिपि डीजे, डीएम और एसपी को भी उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला जज कुलदीप कुमार द्वितीय ने इसे गंभीरता से लिया और न्यायालय परिसर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का आश्वासन दिया था। जिसका नतीजा रहा कि न्यायालय परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि न्यायालय की सुरक्षा के मद्देनजर दिसंबर माह में ही 27 जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जा चुके हैं। कहा कि उम्मीद है कि जनवरी माह के प्रथम सप्ताह से ही न्यायालयों का समूचा कामकाज सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed