फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   261 girl students left inter home science exam

Sonebhadra News: 261 छात्राओं ने छोड़ी इंटर गृह विज्ञान की परीक्षा

Fri, 28 Feb 2025 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
261 girl students left inter home science exam
सोनभद्र। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को इंटर गृह विज्ञान विषय में 261 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 63 केंद्रों पर गृह विज्ञान की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में हाईस्कूल संगीत गायन और इंटर के व्यावसायिक कृषि की परीक्षा कुछ केंद्रों पर कराई गई। डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रथम पाली में इंटर गृह विज्ञान विषय में कुल 4682 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इसमें से 4421 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। दूसरी पाली में हाई स्कूल के संगीत गायन में पंजीकृत 55 परीक्षार्थियों की जगह 50 उपस्थित रहे। इंटर के व्यवसायिक कृषि विज्ञान की परीक्षा में कुल पंजीकृत 262 परीक्षार्थियों में से 14 अनुपस्थित रहे। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले का कंट्रोल रूम व सचल दस्ता पूरे दिन सक्रिय रहा। कंट्रोल रूम के कमलेश कुमार ने बताया कि दोनों पाली में सभी केंद्रों के सभी कक्षों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग पूरे दिन होती रही। डीआईओएस जयराम सिंह ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को केंद्र पर लगे सीसीटीवी व डीवीआर को चालू रखने की सख्त हिदायत दी है। कंट्रोल रूम प्रभारी कालिंदी यादव ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा भी जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन

----
डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
करमा। डीआईओएस जयराम सिंह ने शुक्रवार को प्रथम पाली में गृह विज्ञान की परीक्षा में मोती सिंह इंटर काॅलेज धौरहरा करमा, कलावती देवी इंटर काॅलेज पगिया का निरीक्षण किया। मोती सिंह इंटर काॅलेज के केंद्र व्यवस्थापक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य गेट पर तलाशी लेने के बाद ही प्रवेश दिया गया। यहां गृह विज्ञान की परीक्षा में 20 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें चार अनुपस्थित रहे। कलावती देवी इंटर काॅलेज में 59 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट अनंत कुमार सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप शुचिता पूर्ण परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed