फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   26 policemen including three CO, three SO transferred

Sonebhadra News: तीन सीओ, तीन एसओ समेत 26 पुलिसकर्मियों का तबादला

Tue, 11 Jun 2024 03:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
26 policemen including three CO, three SO transferred
सोनभद्र। महज 24 घंटे के अंदर पुलिस विभाग में एक और तबादला हुआ है। इस बार तीन सीओ, तीन एसओ समेत 27 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में तब्दीली की गई है। डॉ. चारू द्विवेदी को सीओ सिटी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि यहां तैनात रहे राहुल पांडेय को घोरावल भेजा गया है। करीब 15 दिन पहले ही घोरावल का चार्ज लेने वाले हर्ष पांडेय को ओबरा सर्किल की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

चुनाव संपन्न होने के बाद से पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही थी। रविवार को एसपी डॉ.यशवीर सिंह ने 21 निरीक्षक, 30 एसआई और 71 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला था। कई थानों के एसओ भी बदल दिए गए थे। इसके चौबीस घंटे बाद ही दूसरी तबादला सूची जारी हुई है। इस सूची में जिले के छह में से तीन सर्किल के सीओ का भी नाम भी शामिल है। उधर, ओबरा थाने के प्रभारी देवीवर शुक्ला को जुगैल थाना की कमान दी गई है।
विज्ञापन

वहीं, जुगैल में तैनात भैया एसपी सिंह को हाथीनाला का एसओ बनाया गया है। हाथीनाला में तैनात रहे पुण्य प्रसून श्रीवास्तव अब एसपी के पीआरओ को काम देखेंगे। इसके अलावा महेंद्र यादव को विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। रेणुसागर चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह को बीना चौकी, सरीमन सोनकर को नई बाजार चौकी, एसआई संजय सिंह को रॉबर्ट्सगंज थाने, एसआई श्रीकांत राय चौकी प्रभारी चननी व कैलाशनाथ पांडेय को कोन थाने में तैनात किया गया है। एक मुख्य आरक्षी और 14 आरक्षी को भी नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed