फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   25 very poor families will be identified in every village, they will get facilities

Sonebhadra News: हर गांव में चिह्नित होंगे अति निर्धन 25 परिवार, मिलेंगी सुविधाएं

Wed, 09 Oct 2024 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
25 very poor families will be identified in every village, they will get facilities
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों को प्रदेश सरकार से बड़ी राहत मिलने जा रही है। हर गांव में ऐसे 25 परिवारों का चयन किया जाएगा, जो अति निर्धन श्रेणी में होंगे। उन्हें सरकार शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराते हुए गरीबी से उबारने की कोशिश करेगी। इसके लिए शासन ने जीरो पावर्टी अभियान शुरू किया है। इसके सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

आदिवासी बहुल जिले में बेरोजगारी, अशिक्षा और पिछड़ापन से लोग जूझ रहे हैं। करीब साढ़े तीन लाख परिवार ऐसे हैं, जो गरीबी रेखा से नीचे हैं। इनमें भी तमाम परिवारों की स्थिति काफी खराब है। उनके पास न रोजगार का साधन है और न ही खेती का। मेहनत मजदूरी के बाद भी उन्हें मुश्किल से दो जून की रोटी मिल पाती है। बावजूद वह शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

ऐसे परिवारों को गरीबी से उबारने के लिए शासन ने जीरो पावर्टी अभियान शुरू किया है। पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, बीसी सखी, प्रधान सहित ग्राम स्तर के अन्य प्रतिनिधियों के सहयोग से होने वाले सर्वे में हर गांव से 25 परिवारों का चयन किया जाएगा। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि जीरो पावर्टी अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों में निवास करने वाले अति निर्धन 25 परिवारों को चिह्नित कर भोजन, वस्त्र, मकान, चिकित्सा और अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
संपूर्णता अभियान को सफल बनाने वाले हुए सम्मानित
आकांक्षी ब्लॉक चतरा को छह बिंदुओं पर संतृप्त करने के लिए चलाए जा रहे संपूर्णता अभियान का मंगलवार को समापन हुआ। कलेक्ट्रेट सभागार में समारोह के दौरान अभियान को सफल बनाने में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, विधायक घोरावल डाॅ. अनिल कुमार मौर्य, सांसद प्रतिनिधि सुनील गोंड, डीएम बीएन सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा और सीडीओ जागृति अवस्थी ने संपूर्णता अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि नीति आयोग की ओर से जो 6 सूचक निर्धारित किए गए हैं, उनमें से जनपद स्तर पर चार सूचक और ब्लाॅक स्तर पर 5 सूचक संतृप्त हुए हैं। सभी छह सूचकों की पूर्ति होने से समाज के ऐसे व्यक्ति का विकास होगा जो विकास के क्षेत्र में अब तक पीछे हैं। कृषि, बाल विकास, बेसिक शिक्षा, एनआरएलएम, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागाें की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed