फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   25 thousand rupees reward arrested in case of selling teenage girls

Sonebhadra News: किशोरियों को बेचने के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sun, 08 Oct 2023 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
25 thousand rupees reward arrested in case of selling teenage girls
थाने की पुलिस ने वर्ष 2016 में दो नाबालिग लड़कियों को मथुरा बेचे जाने के मामले में फरार चल रहे एक 25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी मथुरा से की है। फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डाॅ.यशवीर सिंह ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में कई अन्य आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। बभनी थाने की पुलिस के मुताबिक वर्ष 2016 में एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बभनी थाने में अपने पुत्री तथा अपने भाई की पुत्री को दो महिलाओं पर बहला फुसलाकर कर बेचने की शिकायत दर्ज कराया था। तहरीर के अनुसार बभनी पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने जांच करना शुरू किया। इस मामले में पुलिस ने घघरा निवासी लीलावती तथा चैनपुर निवासी उर्मिला को तीन फरवरी 2016 को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गई दोनों महिलाओं के निशानदेही पर चार फरवरी 2016 को मथुरा से दोनों नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया था। दोनों बालिकाओं का बयान दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी दिनेश उर्फ दिन्ने पुत्र नेतराम निवासी पैगाम थाना शेरगढ़ मथुरा, सतवीर जाट पुत्र खजाना सिंह, कलुआ पुत्र करन सिंह तथा नीरज जाट पुत्र अर्जुन सिंह निवासीगण गद्दी चौक शेरगढ़ मथुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार चल रहे थे। फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध 82 व 83 की कार्रवाई भी हो गई। इसके बाद 16 अक्तूबर 2022 को मामले में आरोपी दिनेश उर्फ दिन्ने को मथुरा से गिरफ्तार किया गया था। फरार चल रहे अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। इस क्रम में मुखबिर की सूचना पर बभनी पुलिस ने आरोपी नीरज जाट को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी, उप निरीक्षक वीर बहादुर चौधरी, हेड कांस्टेबल भरत यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed