{"_id":"5fa436958ebc3e8cba6c45f3","slug":"25-thousand-people-will-get-drinking-water-from-kudari-scheme-sonbhadra-news-vns556789448","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुड़ारी योजना से 25 हजार लोगों को मिलेगा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुड़ारी योजना से 25 हजार लोगों को मिलेगा पेयजल
विज्ञापन
कुड़ारी पेयजल योजना के तहत सेमिया में निर्माणाधीन 6 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कुड़ारी ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के तहत ओवरहेड टैंक, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और इनटेक वेल निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। मार्च 2021 में यह परियोजना पूरी हो जाएगी। इससे कुड़ारी समेत आठ ग्राम पंचायतों के 25 हजार लोगों का पेयजल मिलेगा।
वर्ष 2018 के अंत में 47.28 करोड़ रुपये की लागत वाली कुड़ारी ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना को स्वीकृति दी गई थी। मार्च 2021 तक कार्ययोजना के तहत प्रस्तावित कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। प्रस्तावित कार्य पूरे होने पर आठ ग्राम पंचायतों कुड़ारी, सेमिया, घोरिया, चतरवार, कुरछा, नेवारी, महम व बरगवां की 25 हजार आबादी को पेयजल मिलेगा। परियोजना क्षेत्र को चार जोनों में बांटकर प्रत्येक में एक-एक ओवरहेड टैंक बनाने का प्रस्ताव है। जोन एक में 400 किलोलीटर, दो में 250 किलोलीटर, तीन में 550 किलोलीटर और चार में 300 किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। सोन नदी से पानी लेने के लिए सेमिया गांव में 6 एमएलडी क्षमता का इनटेक वेल बनाया जा रहा है। इससे कुछ दूरी पर इतनी ही क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जा रहा है। जहां सोन नदी से लिए गए पानी को शुद्ध करके जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी। परियोजना के तहत 134.43 किमी पाइप लाइन डाली जानी है। इसमें से 128 किमी पाइप लाइन भी पड़ चुकी है।
ओवरहेड टैंक, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और इनटेक वेल निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। मार्च 2021 तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इस परियोजना से 25 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।- फणिंद्र राय, अधिशासी अभियंता, जल निगम।