फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   25 thousand people in both rural and urban voters

25 हजार लोग गांव और शहर दोनों जगह वोटर

Sun, 26 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Sun, 26 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
25 thousand people in both rural and urban voters
मतदाता
जिले में मतदाता सूची का पुनरीक्षण का कार्य शुरू होते ही 25 हजार लोगों के शहर और गांवों की वोटर लिस्ट में शामिल होने का खुलासा हुआ है।  डीएम सीबी सिंह ने तीनों तहसील के एसडीएम को दो वोटर लिस्ट में जिनका नाम है, उनका एक सूची से नाम कटवाने का निर्देश दिया है। इसकी रिपोर्ट 11 जुलाई तक एसडीएम को डीएम को देनी है।
विज्ञापन



जिले में वर्ष 2017 में होने वाले विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने की तैयारी में अभी से जिला प्रशासन जुट गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 जनगणना के अनुसार घोरावल विधान सभा क्षेत्र में 368276 मतदाता है, इसमें 198364 पुरुष, 169901 महिला और 11 अन्य मतदाता है। राबर्ट्सगंज में 333584 वोटर है, इसमें पुरुष 182067, महिला 151513 और अन्य चार मतदाता है।
विज्ञापन



ओबरा में 305443 मतदाता है, यहां 18368 पुरुष, 137602 महिला एवं दस 10 अन्य वोटर है। इसी तरह से दुद्धी विधान सभा क्षेत्र में 305443 वोटर है, इनमें पुरुष मतदाता 165795, महिला 139641 और अन्य 32 है। इनमें हजारों वोटर ऐसे हैं, जिनका शहर और गांव दोनों जगह की वोटरलिस्ट में नाम शामिल है। जबकि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 17 एवं 18 में प्राविधान है कि कोई व्यक्ति एक से अधिक बार निर्वाचक नामावली में नाम रजिष्ट्रीकृत किए जाने का हकदार नहीं होगा, अगर कोई व्यक्ति मिथ्या घोषणाएं करता है तो धारा 31 के अंतर्गत वह कारावास एवं जुर्माने से दंडनीय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम सीबी सिंह ने कहा कि तीनों तहसील के एसडीएम को दस जुलाई तक बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पूर्ण कराते हुए जिनका दो जगहों की मतदाता सूची में नाम है, उनका एक वोटरलिस्ट से नाम कटवाने का निर्देश दे दिया गया है। इसके बावजूद शिकायत मिली तो बीएलओ पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed