{"_id":"68979ede28b4875a4901bded","slug":"25-thousand-bounty-arrested-in-encounter-sonbhadra-news-c-194-1-son1005-132457-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के भिसुर गांव में शंभू खरवार की गला रेतकर हत्या करने वाले 25 हजार के इनामी जाहिद उर्फ गुड्डू को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जाबर गांव के पास पुलिस टीम का गुड्डू से सामना हुआ। बाएं पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सीओ राजेश राय ने बताया कि भिसुर गांव निवासी शंभू खरवार की सात अगस्त को धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शंभू की पुत्री सोनिया ने खजुरी गांव निवासी जाहिद उर्फ गुड्डू के विरुद्ध केस दर्ज कराया था।
घटना के बाद से ही वह फरार था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर किया था।
गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई थीं। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे मुखबिर की सूचना पर दुद्धी कोतवाल मनोज कुमार सिंह, म्योरपुर थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाबर गांव की घाटी में घेरा।
विज्ञापन
पुलिस से बचकर भागने के लिए उसने फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो जाहिद के बाएं पैर में लगी। सीओ ने बताया कि जाहिद को दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के लिए चालान किया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
उसकी गिरफ्तारी पर एसपी की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।