फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   2.5 lakh rupees defrauded in the name of providing job, FIR ordered

Sonebhadra News: नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी, प्राथमिकी का आदेश

Tue, 02 Dec 2025 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
2.5 lakh rupees defrauded in the name of providing job, FIR ordered
सोनभद्र्र। राॅबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरब महाल निवासी प्रीतम कुमार ने आउटसोर्सिंग में नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी किए जाने का आरोप लगाया है। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट आबिद शमीम की अदालत ने प्रकरण को गंभीर बताते हुए प्रभारी निरीक्षक राॅबर्ट्सगंज को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

वाराणसी के मच्छोदरी निवासी प्रीतम ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह रोजगार के लिए कई लोगों से बातचीत कर रहा था। उसी समय उसकी मुलाकात अनुराग श्रीवास्तव से हुई। उन्होंने आउट सोर्सिंग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसके लिए ढाई लाख रुपये ले लिए। बावजूद न तो नौकरी मिली न ही उन्होंने लिया हुआ रुपया वापस किया।
विज्ञापन

आरोप है कि 21 सितंबर को सिविल लाइन रोड पर संत जेवियर्स स्कूल के सामने मुलाकात होने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में प्रभारी निरीक्षक राॅबर्ट्सगंज को आदेशित किया गया है कि वह प्रार्थना पत्र में वर्णित तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी से मामले की विवेचना कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed