फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   243 kg of ganja were being taken to Madhya Pradesh by car five smugglers including women arrested

Sonbhadra: इंडिका कार से मध्य प्रदेश ले जा रहे थे ढाई क्विंटल गांजा गांजा, महिला समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

Mon, 31 Oct 2022 04:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Oct 2022 04:36 PM IST
सार

सोनभद्र में पुलिस टीम ने सोमवार को  एक कार से 243 किलो गांजा बरामद किया। महिला समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत लगभग 25 लाख रुपये है।

विज्ञापन
243 kg of ganja were being taken to Madhya Pradesh by car five smugglers including women arrested
कार से बरामद गांजे के साथ तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र में पुलिस टीम ने सोमवार को 2 क्विंटल 43 किग्रा गांजे की बड़ी खेप बरामद की है। यह गांजा कार में रखकर बिहार से यूपी के रास्ते मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस ने महिला समेत पांच अंतर्राज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस तस्करों के नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान में जुट गई है। बरामद गांजा की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


सोनभद्र एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के लिए सभी थानों को अलर्ट किया गया है। सीओ सदर डॉ. चारू द्विवेदी के निर्देशन में लगी टीम को मुखबिर ने छठ पूजा की भीड़ के बीच गांजे की बड़ी खेप मध्य प्रदेश ले जाए जाने की सूचना दी।

विज्ञापन

पुलिस को देख चालक ने घुमाई कार

इसके आधार पर रायपुर और पन्नूगंज थाने की पुलिस ने पकरहट पुल के पास घेरेबंदी की। कुछ देर बार सफेद इंडिका कार बिहार की ओर से आती दिखी। पुलिस को देखते ही चालक ने कच्चे रास्ते पर गाड़ी मोड़ दी। संदेह होने पर उसका पीछा करते हुए पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ लिया। कार में एक महिला और चार पुरुष सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सतना का रहने वाला है सरगना

तलाशी में कार के अंदर से बोरी में दो क्विंटल 43 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में तस्करों की पहचान मध्य प्रदेश के सतना जिले के पौड़ी थाना निवासी केनूर बहेलिया, जानकी बाई, रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ईटौरा निवासी लवकुश साकेत, नागौद थाना क्षेत्र निवासी प्रेमलाल चर्मकार और बिहार के कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र निवासी अनूप पासवान के रूप में हुई। पु

लिस की पूछताछ में तस्करों ने सतना के पौड़ी निवासी छोटा पटेल उर्फ छोट्टन को अपना सरगना बताया। वह बिहार से ले जाकर गांजा मध्य प्रदेश में बेचते हैं। आमदनी का कुछ हिस्सा ही उन्हें मिलता था। बाकी पैसा छोट्टन अपने पास रख लेता था। पूछताछ के बाद तस्करों को संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed