फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   236 schools are dilapidated

जर्जर भवन चिह्नित, 236 परिषदीय विद्यालय हैं जर्जर

Sat, 12 Jun 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
236 schools are dilapidated
सोनभद्र। जिले में जर्जर भवनों को चिह्नित करने के प्रति विभाग गंभीर नहीं है। यही वजह है कि नगर पालिका और नगर पंचायतों में जर्जर भवनों का कोई रिकार्ड नहीं हैं। हालांकि बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार 236 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन जर्जर हैं। इनमें से सौ का मूल्यांकन ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के अधिशासी अभियंता के नेतृत्व वाली समिति कर चुकी हैं। इसमें से 74 भवनों गिराने और 26 की मरम्मत की संस्तुति हुई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के डीसी निर्माण राकेश सिंह ने बताया कि जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही अन्य भवनों का मरम्मत कार्य भी कराया जा रहा है। नगवां ब्लॉक के मऊ गांव में बीज गोदाम भवन जर्जर हो गया है। मऊ के ग्राम पंचायत अधिकारी सतीशचंद्र यादव ने बताया कि यहां का बीज गोदाम भवन जर्जर है। स्थिति यह है कि उसमें ग्रामीण अपना मवेशी बांधते हैं और लकड़ी, भूसा आदि रखते हैं। घोरावल: अधिशासी अधिकारी चैतन्य कुमार तिवारी ने बताया कि घोरावल नगर पंचायत में कुल सात सरकारी भवन हैं। इनमें चार सामुदायिक भवन हैं, दो भवन पानी टंकी परिसर में हैं, जबकि एक भवन में सरकारी कार्यालय है। वर्तमान समय में सबकी हालत ठीक है। जहां कुछ कमियां थी उसकी मरम्मत कार्य कराई जा चुकी है। चोपन: नगर पंचायत क्षेत्र में तीन सरकारी भवन हैं, जिसमें दो मैरिज हॉल और एक पंचायत कार्यालय है। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि काली मंदिर स्थित मैरिज हाल की स्थिति खराब होने के कारण मरम्मत का प्रस्ताव भेज दिया गया है। जैसे ही बजट आएगा मरम्मत शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

ओबरा: नगर पंचायत क्षेत्र में कांशीराम आवास बिल्डिंग है जिसकी देख रेख नगर पंचायत प्रशासन करता है। इसमें कुल 192 आवास है जो सही स्थिति में हैं। और कोई सरकारी भवन नहीं हैं। रेणुकूट: नगर पंचायत क्षेत्र में मात्र एक सरकारी भवन है, जिसमें कार्यालय बनाया गया है। अधिशासी अधिकारी अनीता शुक्ला ने बताया कि भवन अभी पूरी तरह से ठीक है और उसमें मरम्मत की कोई आवश्यकता नहीं है। पिपरी नगर पंचायत के अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र में कुल तीन सरकारी भवन है जिसमें दो मैरिज हॉल व एक में कार्यालय है। सभी भवन अच्छी स्थिति में है। दुद्धी: नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि नगर में एक भी भवन जर्जर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed