फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   23 defaulters cut off power, recovery of 1.13 lakh bill

23 बकाएदारों की बिजली कटी, 1.13 लाख बिल की वसूली

Fri, 08 Jan 2021 06:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
23 defaulters cut off power, recovery of 1.13 lakh bill
घोरावल। बिजली विभाग ने शुक्रवार को अभियान चलाकर घोरावल नगर में बिजली बिल की वसूली की और विद्युत कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान करीब दो दर्जन बड़े बकाएदारों का विद्युत विच्छेदन किया गया। इसके साथ ही उपभोक्ताओं से 1.13 लाख का बकाया बिजली बिल वसूला गया। केवली सब स्टेशन के अवर अभियंता कमलेश कुमार बिंद ने बताया कि अधिशासी अभियंता एसके सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को उनके नेतृत्व में टीम ने घोरावल नगर में करीब 50 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई। इस दौरान उपभोक्ताओं से बिजली बिल का बकाया करीब 1 लाख 13 हजार रुपये की वसूली की गई। वहीं नगर में दो दर्जन बड़े बकाएदारों का बिजली बिल जमा न होने पर उनका बिजली का कनेक्शन काटा गया। अवर अभियंता कमलेश कुमार बिंद ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय से बिजली का बकाया बिल जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed