{"_id":"61d0975731fdf5432269a010","slug":"222-88-lakh-will-be-developed-in-gram-panchayats-sonbhadra-news-vns631217826","type":"story","status":"publish","title_hn":"222.88 लाख से ग्राम पंचायतों में होगी विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
222.88 लाख से ग्राम पंचायतों में होगी विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की कवायद तेज हो गई है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद ग्राम पंचायतों में पूर्वांचल विकास निधि, सांसद विकास निधि और विधायक निधि से करीब 222.88 लाख की लागत से 35 कार्य कराए जाएंगे। इसमें सर्वाधिक 27 कार्य पूर्वांचल विकास निधि से होगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से विकास कार्य कराने को लेकर टेंडर की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चोपन ब्लॉक के बिल्ली मारकुंडी गांव में पन्ना जायसवाल के घर से धीरज बियार के घर तक सीसी रोड और रेडिया गांव में विंध्याचल कुशवाहा के घर से मंदिर वाले त्रिमुहानी तक सीसी रोड का निर्माण कार्य सांसद विकास निधि से कराया जाएगा। दोनों कार्यों पर करीब 16.05 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं विधायक निधि से चोपन ब्लॉक के कोरट गांव में मगरहा नाला पर पुलिया का निर्माण, कोल पुरवा में सार्वजनिक छतरी व चबूतरा का निर्माण होगा। चतरा ब्लॉक के शिवपुर में चबूतरा, सदर ब्लॉक के अक्छोर व चतरा के पुरना गांव में सार्वजनिक स्थान पर शेड और नौडिहा गांव में छुहिया बंधी पर रपटा का निर्माण कार्य कराया जाएगा। विधायक निधि से होने वाले छह कार्यो पर कुल 25.95 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं पूर्वांचल विकास निधि से करीब 180.88 लाख की लागत से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे। इस निधि से सीएमओ कार्यालय के सामने हनुमान मंदिर के पास आरसीसी हाल एवं शौचालय, तियरा कला रामगढ़ में ब्रह्मबाबा के स्थान पर बाउंड्रीबाल, मिट्टी फिलिंग व सामुदायिक भवन व शौचालय, दिवानी न्यायालय दुद्धी के पास में अधिवक्ताओं के लिए सार्वजनिक हॉल व डिलक्स शौचालय और हाथीनाला हनुमान मंदिर से पूर्व में बाउंड्री के बगल में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही अन्य गांवों मे सार्वजनिक चबूतरा, टीनशेड, नाले पर रपटा, सांस्कृतिक मंच, सार्वजनिक सभा व मंडप कक्ष सहित अन्य कार्य कराया जाएगा।
त्वरित आर्थिक विकास योजना से बनेगा सीसी रोड
सोनभद्र। जिले के चतरा, नगवां, कोन और चोपन ब्लॉक में त्वरीत आर्थिक विकास योजना से कुल 11 स्थानों पर सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार चतरा ब्लॉक के नरखोरिया, जयमोहरा, नगवां ब्लॉक के पड़री, कोन ब्लॉक के खेतकटवा, कचनरवा, कुड़वा, देवाटन तथा चोपन ब्लॉक के अदलगंज गांव व सोन पंप नहर से रामजस दूबे के घर से सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जाएगा। निर्माण कार्य कुल 214.28 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में जिन विकास कार्यों की मंजूरी मिली है। उसके टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर होने के साथ ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। - दुष्यंत प्रताप, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।