फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   158 आवासों पर अवैध कब्जा करने वालों को खदेडने की तैयारी

158 आवासों पर अवैध कब्जा करने वालों को खदेडने की तैयारी

Thu, 28 Mar 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
158 आवासों पर अवैध कब्जा करने वालों को खदेडने की तैयारी
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में करोड़ों की लागत से बने 958 कांशीराम शहरी आवासों में कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने का मामला संज्ञान में आने पर डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। अवैध ढंग से रह रहे लोगों को खदेडने के लिए डीएम ने सदर एसडीएम की अगुवाई में टीमे गठित कर दी है। उन्होंने नगरीय विकास प्राधिकरण (डूडा) के परियोजना निदेशक से अन्य नगरों में बने आवासों में अवैध ढंग से रह रहे लोगों की भी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बताते चले कि वर्ष 2008 में बसपा सरकार ने जनपद को प्रथम चरण में 1500 आवास आवांटित किए थे। इनमें से राबर्ट्सगंज में 708 आवास, घोरावल में 264, चोपन में 120, ओबरा 192, दुद्धी में 216 आवास का निर्माण हुआ था। दूसरे चरण में 600 आवास मिला, इसमें राबर्ट्सगंज 108 आवास, घोरावल 108, चोपन में 108, पिपरी में 168 और दुद्धी में 108 आवास बनाए गए। तीसरे चरण में 150 आवास मिला जो सिर्फ राबर्ट्सगंज में बना। इन आवासों को शहरी क्षेत्रों में गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करने वाले व्यक्तियों, दिव्यांगों और असहयों को देना था। लेकिन आठ लोगों ने राबर्ट्सगंज नगर के कांशीराम आवासों का ताला तोड़ कर अवैध कब्जा कर लिया है। वहीं करीब डेढ़ सौ लोगों ने खुद के नाम से आवास एलाट कराकर किराए पर दूसरे को दे दिया है। इसका खुलासा पूर्व केे डीएम पीके उपाध्याय ने सदर एसडीएम से कांशीराम आवास में रहने वालों का सत्यापन कराने पर हुआ था। मामला संज्ञान में आने पर डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने आवासों को खाली कराने के लिए टीम बना दी है। आवासों को किराए पर देने वालों को अपात्र मानते हुए उनका आवास निरस्त कर जरूरतमंदों को आवांटित किया जाएगा। डूडा के परियोजना निदेशक ने वीके निगम ने कहा कि सदर एसडीएम के नेतृत्व में आवासों को खाली कराने के लिए टीम बनी है। इसमें सिटी सीओ अभिषेक सिंह, नपा के ईओ भी शामिल है। कहा कि जल्द ही आवासों में अवैध ढंग से रह रहे लोगों को हटाने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed