{"_id":"5c6afa89bdec222c51028b39","slug":"21550514825-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की हुई जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। एनसीएल निगाही एवं कृष्णशिला परियोजना की मेडिकल टीमों ने रविवार को तीन दिवसीय मेडिकल कैंप लगाकर तीन गांव के 541 ग्रामीणों का चेकअप कर दवाइयां दीं।
चिकित्सा अधिकारी डॉ पी पासवान ने रविवार को खटखरी गांव में और क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ बी कुजूर ने हरदी गांव में मेडिकल टीमों के साथ कैंप लगाए। इस दौरान 60 गर्भवती महिलाओं को गुड़ एवं चना भी प्रदान किया गया। शिविर में आए 50 कुपोषित बच्चों को जूनियर हॉर्लिक्स, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, आयरन टॉनिक, प्रोटिन पाउडर आदि भी दिए गए। दोनों स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन से महिलाओं एवं बच्चों सहित 391 ग्रामीण लाभान्वित हुए। शिविर में खटखरी एवं हरदी ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय ग्रामीणों ने सहयोग दिया। इसी क्रम में कृष्णशिला परियोजना की चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजुला, डी सिंह ने अपनी मेडिकल टीम की पूनम सिंह एवं सुधांशु के साथ मिलकर शनिवार को डॉ अंबेडकर नगर विद्यालय, जवाहरनगर में बाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। मेडिकल कैंप में स्कूल के 150 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हर बच्चे को उसकी संबन्धित बीमारी को दूर करने की सलाह एवं दवाइयां दीं गईं। स्वास्थ्य जांच के दौरान शारीरिक रूप से कमजोर पाए गए बच्चों के अच्छे पोषण के लिए उन्हें पौष्टिक आहार भी दिया गया। इस अवसर पर धनेश पांडेय, ओमवीर सिंह जदौन आदि मौजूद रहे।