फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दीपों से जगमगाया सोन, रेणु, विजुल का संगम

दीपों से जगमगाया सोन, रेणु, विजुल का संगम

Tue, 19 Feb 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
दीपों से जगमगाया सोन, रेणु, विजुल का संगम
ओबरा। गोठानी स्थित सोमनाथ मंदिर पर रविवार की देर शाम सोन संगम आरती हुई। इस दौरान सोन, रेेेणु और विजुल नदी के संगम स्थल गोठानी में दीपक जगमगाए। आरती में आसपास के ग्रामीणों के साथ ही भारी हुजूम उमड़ा। रविवार प्रात: से ही विभिन्न धर्मिक अधिष्ठान हो रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओबरा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने फीता काटकर एवं सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ कर किया। आयोजक सुधाकर मिश्रा एडवोकेट ने दीप प्रज्ज्वलित कर अन्य कार्यक्रम शुरू किए। इस दौरान ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, नरेंद्र नीरव, मनमोहन शुक्ला, ग्रामप्रधान गोठानी धर्मेंद्र सिंह, कार्यक्रम सहसंयोजक सरदार एसपी तनेजा आदि ने पूजन अर्चन किया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सोमनाथ मंदिर में स्थित शिवलिंग की पूजा अर्चना एवं सुंदरकांड का पाठ किया गया। दूसरे सत्र में सायंकाल संगम तट पर काशी से आए पुरोहितों द्वारा भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर केएन सिंह, धर्मराज सिंह, अनिल चौधरी, राजेश कुमार, दुर्गेश, नागेंद्र राय, रामबिलास यादव, देवीदयाल गिरि, पंचम गिरि, छोटेलाल, अनुराधा त्रिपाठी, राजू तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed