फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शिक्षा से ही संवारा जा सकता है भविष्य

शिक्षा से ही संवारा जा सकता है भविष्य

Thu, 03 Jan 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा से ही संवारा जा सकता है भविष्य
बीजपुर। शिवम संकल्प इंटरमीडिएट कॉलेज बखरीहवां में बृहस्पतिवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इसमें बच्चों को शिक्षित किए जाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने दीप प्रज्वलन व फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि बच्चों को शिक्षित करना पुनीत कार्य है, शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य सवारा जा सकता है। शिक्षा ही विकास का मूल जड़ है। अति पिछड़े इलाके के बच्चो को शिक्षित करने का कार्य कर रहा है विद्यालय। तत्पश्चात विधायक निधि से बने पांच कमरों का लोकार्पण कर विद्यालय प्रबंधन को समर्पित किया गया। इससे पूर्व छात्रों द्वारा सामूहिक नृत्य, गीत, नाटक की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रकाश पांडेय ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान विद्यालय के बच्चो द्वारा प्रदर्शनी लगाई गयी। प्रदर्शनी लोगो को बरबस आकर्षित कर रही थी। संचालन विजय द्विवेदी व धन्यवाद ज्ञापन प्रबन्धक जय प्रकाश पांडेय ने किया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष राम सुरेश कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य केदार यादव, मानसिंह गोंड, जोन प्रभारी जय चंद, अरुण ताड़े, दीप नरायन सिंह, सुभाष चंद द्विवेदी, प्रह्लाद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed