{"_id":"5be07f38bdec22694f46160a","slug":"21541439288-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर करोड़ों की हुई खरीदारी, सजे रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर करोड़ों की हुई खरीदारी, सजे रहे बाजार
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। धनतेरस का पर्व सोमवार को जिले में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन बर्तन, जेवर, बाइक, स्कूटी, तिपहिया, चारपहिया वाहनों (टेंपो, ट्रैक्टर, कार, बड़े वाहन) की जमकर खरीदारी हुई। इलेक्ट्रानिक उत्पाद और फर्नीचर के सामानों की भी अच्छी बिक्री हुई। लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, मिष्ठान्न, लाईचूड़ा, पटाखा, दिए से बाजार पटे रहे।
धनतेरस को लेकर सुबह दस बजे से ही बाजार में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। दोपहर होते-होते सराफा दुकानों और वाहन एजेंसियों पर कतार वाली स्थिति हो गई। मिष्ठान्न की दुकानों पर भी दोपहर से लेकर देर रात तक भीड़ लगी रही। सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष मिठाईलाल सोनी के मुताबिक पांच करोड़ से अधिक के जेवर खरीदे गए। वहीं विभिन्न कंपनियों के 15 सौ से अधिक बाइक स्कूटी की बिक्री हुई। ट्रैक्टर, कार की खरीदारी के लिए भी लोगों का तांता लगा रहा। महज दो से तीन एजेंसियों के जरिए डेढ़ से दो सौ वाहन बेच दिए गए। बर्तन बाजार भी खरीदारों से ठसाठस भरे रहे। जिला मुख्यालय राबटर्सगंज से लेकर पूरे जिले में बर्तन, नए कपड़े आदि की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही। लाई-चूड़ा, पटाखे, दिए सहित अन्य सामान की भी देर रात तक खरीदारी होती रही।
व्यापार उद्योग प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष रतनलाल गर्ग के मुताबिक इस दिन दस करोड़ से अधिक कपड़े का कारोबार और इतने का ही परचून के सामानों की बिक्री हुई। वहीं विंध्य हीरो एजेंसी के संचालक राजन दूबे के मुताबिक उनकी एजेंसी और उनके सब डीलरों के जरिए ढाई सौ बाइक-स्कूटी बेची गई। टीवीएस एजेंसी के शैलेंद्र दूबे ने बताया कि उनकी एजेंसी और सब डीलरों के जरिए चार सौ से अधिक बाइक-स्कूटी की बिक्री हुई। सिंह बजाज आटो सेल्स के संचालक रमेश सिंह के मुताबिक 17 न्यू हालैंड ट्रैक्टर, 50 बाइक की लोगों ने उनके यहां खरीद की। अग्रवाल आटो सेल्स के संचालक हरीश अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां 11 स्कॉर्ट ट्रैक्टर की डिलीवरी दी गई। सनी कार के संचालक सौरभ अग्रवाल ने बताया कि महेंद्रा की 68 गाडिय़ां बिकीं। इसी तरह ऊर्जांचल परिक्षेत्र स्थित बाइक, कार, जीप एजेंसियों पर देर रात तक वाहनों की खरीदारी होती रही।
विज्ञापन
धनतेरस पर्व पर जगह-जगह आयुर्वेद के जनक धनवंतरि की जयंती मनाई गई। राबर्ट्र्सगंज में वैद्यनाथ आयुर्वेद भवन और कानोडिया औषधालय पर आचार्य कृपाशंकर पांडेय ने प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता एवं यजमान विजय कानोडिया से पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। पंकज कानोडिया ने कहा कि आयुर्वेद विश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति है। आयुर्वेद के द्वारा किसी भी रोग का निदान संभव है। डा. केके सिंह ने स्वस्थ कैसे रहें? .. विषय पर विस्तृत जानकारी दी। वैद्यनाथ कंपनी के प्रतिनिधि इंद्रकुमार दूबे, ओंकारनाथ मिश्र, संजय जैन, मोहम्मद सिकंदर, लालजी पांडेय, देवेश खेमका, विनोद कानोडिया, नीरज, आयुष आदि मौजूद रहे।