फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बिजली कटौती के रोस्टर को बदलने की मांग

बिजली कटौती के रोस्टर को बदलने की मांग

Wed, 19 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती के रोस्टर को बदलने की मांग
रेणुकूट। स्थानीय बाजार सहित मुर्धवा, खाड़पाथर क्षेत्र में बीते एक सितंबर से लागू हुए नए बिजली कटौती के रोस्टर को बदलने के संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पिपरी स्थित विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह ने अधिशासी अभियंता से कहा कि बिजली कटौती के नये रोस्टर से नगर वासियों को काफी मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि रात्रि में हो रही कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मच्छरों की वजह से लोग सो नहीं पा रहे हैं और मलेरिया सहित अन्य बीमारियां भी बढ़ रही हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि नए रोस्टर से सारे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में दोपहर 2:15 बजे से 4:30 व रात्रि 10:30 से 12:15 बजे तक हो रही कटौती को बंद कर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक और शाम को 4 बजे से 6 बजे के बीच काट लिया जाए, जिससे किसी को परेशानी नहीं होगी। प्रतिनिधिमंडल की बातें सुनने के बाद अधिशासी अभियंता ने कहा कि वह इस मामले में कोई मदद नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि उत्पादन खंड के अधिशासी अभियंता से मिलकर मांग की जाए तो संभव हो सकता है कि बिजली कटौती का समय बदल जाए। इसके बाद सारे लोग उत्पादन खंड के अधिशासी अभियंता के कार्यालय गए, जहां उनके न मिलने के कारण सभी लोग वापस चले आए। इस दौरान समाजवादी मजदूर सभा के अमरेंद्र सिंह, सपा नगर अध्यक्ष नौशाद समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed