{"_id":"5b9ff6c0867a557ff96745f5","slug":"21537210048-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी विंध्याचल को नेशनल अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी विंध्याचल को नेशनल अवार्ड
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर। देश के सबसे बड़े बिजली घर एनटीपीसी विंध्याचल को बीते दिनों नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम में नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुरस्कार विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक (ईडी) अजीत कुमार तिवारी ने प्राप्त किया। अभिनव साहित्यिक पहल के लिए यह सम्मान इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एवं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और एशियन एकेडमी ऑफ आर्ट्स द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित चौथे ग्लोबल लिटरेसी फेस्टिवल के दौरान दिया गया। एनटीपीसी विंध्याचल के प्रकाशन ‘खिला है ज्यों बिजली का फूल’ को आयोजकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम मारवा स्टुडियो फिल्म सिटी, नोएडा में आयोजित था। इस दौरान संदीप मारवा अध्यक्ष मारवा स्टुडियो, एचई बोथाटा, तसीकोन एंबेस्डर आफ लेस्थो, विवेक अग्निहोत्री, फिल्म निर्देशक एवं लेखक, पंकज मित्र, राकेश बिहारी, भालचंद जोशी एवं सुशील भारती निदेशक मारवा स्टुडियो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बताते चलें कि खिला है ज्यों बिजली का फूल पुस्तक देशभर के 10 प्रख्यात हिंदी साहित्यकारों द्वारा एनटीपीसी एवं उसके कर्मचारियों से जुड़ी मार्मिक एवं मूल्य प्रधान कहानियों का संग्रह है, जो एनटीपीसी की परंपराओं एवं इसकी कार्य संस्कृति से अनुप्राणित है। इसकी कहानियां एनटीपीसी के प्रत्येक कर्मचारी की गौरवमयी यात्रा का प्रतिबिंब प्रस्तुत करती हैं। इस पुस्तक के लेखन के लिए देश भर की 10 प्रसिद्ध साहित्यिक हस्तियों को एनटीपीसी विंध्याचल में आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन 13 सितंबर को केएम सेठ, भूतपूर्व राज्यपाल त्रिपुरा, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की उपस्थिति में हुआ। इसी कार्यक्रम के दौरान इस पुस्तक की कुछ चुनिंदा कहानियों का औडियो सीडी संस्करण भी लॉंच किया गया । प्रसिद्ध रंगमंच एवं फिल्म कलाकार रघुवीर यादव ने इस सीडी में जारी इन कहानियों को अपनी आवाज दी है । श्री यादव द्वारा कार्यक्रम के दौरान प्रकाशित पुस्तक में उद्धरित कहानियों के कुछ अंशों का वाचन भी किया गया।
विज्ञापन