{"_id":"5b9aa544867a557eb167598e","slug":"21536861508-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज के विरोध में समाज कल्याण अधिकारी का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज के विरोध में समाज कल्याण अधिकारी का फूंका पुतला
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। आश्रम पद्वति विद्यालय गुरमुरा के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने समाज कल्याण अधिकारी का पुतला फूंका। आरोप लगया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर छात्रों पर लाठियां बरसाई गई। जिला प्रशासन से बच्चों को गुणवत्तायुक्त भोजन मुहैया कराने की मांग की।
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जिले में मुख्यमंत्री के आगमन पर आश्रम पद्वति विद्यालय के छात्र अपनी समस्या शासन और जिला प्रशासन को अवगत कराना चाहते थे। लेाकिन शासन और जिला प्रशासन के इशारे पर पुलिस ने छात्रों पर लाठियां भांजकर उनकी आवाज को दबाने का काम किया। इसकी पार्टी पुरजोर विरोध करती है। सुरेश अग्रहरि और मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। जिस तरह से छात्रों को पीटा गया उससे साफ जाहिर है यह सरकार जनविरोधी सरकार है। वक्ताओं ने कहा कि जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अविलंब मानक के अनुसार बच्चों को नाश्ता, भोजन मुहैया कराए जाने की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में व्यापक आंदोलन किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार के क्रियाकलापों से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है। संचालन गुलाम यासीन ने किया। विष्णु सोनी, मोहन यादव, राकेश सोनी, मनीष सोनी, पंकज सोनी, अनिल, मोती कोल, रोहित यादव, शकील अहमद, हिरा सोनकर आदि मौजूद रहे।