फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नगवां ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ खोला मोर्चा

नगवां ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ खोला मोर्चा

Mon, 11 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
नगवां ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ खोला मोर्चा
सोनभद्र। नगवां ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह के खिलाफ 47 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 26 बीडीसी ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के संबंध में मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे क्षेत्र पंचायत सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। नाराज सदस्यों ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख के कार्यप्रणाली से वे लाग असंतुष्ट है। प्रमुख द्वारा सदस्यों को मीटिंग की सूचना नहीं देते है। उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रस्तावों पर चर्चा भी नहीं की जाती है। कहा कि प्रमुख व्यक्तिगत प्रस्ताव लाभ वाले प्रस्तावों को बगैर चर्चा कराए पास कर लेते है। प्रमुख के कार्यप्रणाली से नाराज होकर ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के संबंध में शपथ पत्र दे रहे है। बीडीसी अशोक, छोटेलाल, राम अवतार, रामसूरत, राधेश्याम, इंद्रावती, विनोद, अमरेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अवधलाल, रामवृक्ष, रामवृक्ष, रामदास, हरिओम प्रकाश आदि मौजूद रहे। उधर ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह ने कहा कि वह सीएम से कुछ प्रधानों के कार्यों की जांच कराने की मांग की है। जांच से बचने के लिए प्रधान सदस्यों को गुमराह कर उन्हें खिलाफ अविश्वास के लिए पत्र दिलवाया है। लेकिन भ्रष्टाचारियों की मंशा कभी पूरी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed