{"_id":"5ae205264f1c1bb56a8b6387","slug":"21524761894-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह में काट दिये सैकड़ों पेड़, विभाग बेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह में काट दिये सैकड़ों पेड़, विभाग बेखर
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी। रेणुकूट वन प्रभाग के दुद्धी वन रेंज स्थित दुद्धी-हाथीनाला मार्ग से सटे खोखा-पकड़ेवा के जंगल में पिछले एक माह में सैकड़ों कीमती पेड़ काट लिये गए। वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। रेंजर आरपी चौहान का कहना है कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
खोखा में बालू की साइट शुरू हो गई है। खोखा-पकड़ेवा मार्ग पर से ही होकर बालू साइट तक ट्रकों का आवागमन होता है। वन विभाग के बीट कर्मचारियों से लेकर अफसर तक भी इस मार्ग पर अक्सर निरीक्षण करते रहते हैं। लेकिन पिछले एक माह के अंदर इस मार्ग के किनारे लगे सैैकड़ों कीमती पेड़ अज्ञात लोगों ने काट लिया। संकरा रास्ता होने से पेड़ काटे जाने से रास्ता भी चौड़ा हो गया है और ट्रकों का आवागमन भी इस मार्ग पर धड़ल्ले से हो रहा है। पेड़ काटने से पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है। पिछले महीने शुरू हुई खोखा की कनहर नदी पर बालू साइड से करीब 15 किमी लंबी सिंगल ग्रामीण वन मार्ग खोखा पकडे़वा पर दिन रात ओवरलोड गाड़ियों की आवाजाही है। इस मार्ग पर जगह-जगह पर ट्रकों के रेस्ट प्वाइंट के लिए भी दर्जनों पेड़ जेसीबी से गिराकर मौके से ठिकाने लगा दिए गए हैं। वन क्षेत्राधिकारी आरपी चौहान का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।