फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आवास पूर्ण न कराने वालों का रूका अनाज

आवास पूर्ण न कराने वालों का रूका अनाज

Mon, 12 Mar 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
आवास पूर्ण न कराने वालों का रूका अनाज
सोनभद्र। प्रधानमंत्री आवास के ऐसे लाभार्थी जिन्होंने अब तक नींव तक नहीं खोदवाई है, कार्रवाई की जद में आने लगे हैं। चोपन ब्लॉक के खेमपुर ग्राम पंचायत में प्रधान और सेक्रेटरी ने ऐसी लाभार्थियों को सस्ते गल्ले की दुकान से अनाज आवंटन पर रोक लगा दी है। चेताया है कि निर्माण जल्द शुरू नहीं कराया तो पेंशन भी रोक दी जाएगी। रविवार को कोटेदार के यहां राशन लेने गए आवास लाभार्थियों को लौटा दिया गया।
विज्ञापन

खेमपुर ग्राम पंचायत में 172 लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया गया है। यहां अब तक महज 13 आवास ही पूर्ण हुए हैं। जबकि सभी लाभार्थियों का पैसा भी मिल चुका है। बावजूद लाभार्थी आवास निर्माण में रुचि नही दिखा रहे हैं। इससे नाराज प्रधान श्यामलाल व सेक्रेटरी सुनील पाल ने नोटिस देकर लाभार्थी को आवास पूर्ण कराने की चेतावनी दी थी। लेकिन कई लाभार्थियों ने अब तक नींव तक नहीं खोदवाई। इस पर सचिव, प्रधान ने सस्ते गल्ले की दुकान से राशन के आवंटन पर रोक लगा दी है। रविवार को राशन कार्ड लेकर कोटेदार के यहां गए आवास के लाभार्थियों को बगैर अनाज दिये लौटा दिया गया। प्रधान ने चेताया कि जिन व्यक्ति को आवास नही बनाना है, वे स्वेछा से अपने आवास का पैसा वापस कर सकते हैं, ताकि दूसरे लोगों को आवास का लाभ मिल सके। यदि आवास पूर्ण नहीं कराए गए तो लाभार्थियों से ही रिकवरी की जाएगी। आवास लाभार्थी सीताराम, कमलेश, शोभाराम, रामबिलास, उदय, दीनानाथ का कहना है कि बालू न मिलने से आवास अधूरा पड़ा है। बालू मिलते ही आवास निर्माण पूर्ण हो जाएगा। अभी तक जो 13 आवास पूर्ण हैं उनकी अंतिम क़िश्त भी नही मिली है। ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि कुछ लाभार्थियों ने अब तक नींव की खुदाई भी शुरू नहीं की है। जब तक सभी 172 आवास पूर्ण नही होंगे दूसरे लोगों को आवास नही दिया जाएगा।
विज्ञापन


रामगढ़। चतरा ब्लॉक के मगरहथा ग्राम पंचायत के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी सुरेश के खाते से 44,677 रुपया आपूर्ति के नाम पर प्रधान और सप्लायर ने ले लिया। काफी दौड़ने के बाद भी आज तक न तो आपूर्ति की गई और न तो पैसा वापस किया गया। लाभार्थी ने डीएम और पीडी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि सात जून 2017 को सप्लायर द्वारा खाते से पैसा निकलवा कर ले लिया गया और कहा गया कि आपूर्ति हो जाएगी, लेकिन आज तक नहीं की गई। अब मांग करने पर धमकी दी जा रही है, वहीं ब्लॉक के तरफ से आवास बनाने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed