{"_id":"5a96f4614f1c1b4d588bafa5","slug":"21519842401-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीएल ने जीता फुटबॉल में खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीएल ने जीता फुटबॉल में खिताब
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड ने कोल इंडिया अंतर कंपनी फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली। एनसीएल के निगाही स्टेडियम में चल रही इस छह दिवसीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एनसीएल की टीम ने साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड को 6-5 के अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। एनसीएल ने लगातार दूसरे वर्ष इस प्रतियोगिता की विजेता बनने का गौरव हासिल किया है।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में निगाही क्षेत्र के महाप्रबंधक चंचल गोस्वामी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। एनसीएल एवं एसईसीएल के बीच खेला गया प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। खेल के 15वें मिनट में एसईसीएल ने एक गोल दागकर 1-0 की बढ़त ली। 38वें मिनट में एनसीएल ने जवाबी गोल दागकर 1-1 की बराबरी की। आखिर में टाई ब्रेकर से फाइनल मैच का निर्णय हुआ। जिसमें एसईसीएल के चार गोल के मुकाबले एनसीएल ने पांच गोल दागकर प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाया। ईसीएल ने बीसीसीएल की टीम को हराकर प्रतियोगिता में तीसरा पायदान हासिल किया। इस मौके पर दुधीचुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक एमके प्रसाद, ब्लॉक बी क्षेत्र के महाप्रबंधक आर चंद्रा, एनसीएल के महाप्रबंधक (कार्मिकद) यूपी नारायण, एनसीएल के केंद्रीय जेसीसी सदस्य मुन्नीलाल यादव एवं अशोक दूबे, सर्वेश सिंह, एसएस हसन, गोरेलाल सिंह, जोगेन्द्र सिंह, सतेन्द्र सिंह एवं शिवमुनि सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे।
इनसेट
एथलेटिक्स में भी एनसीएल का दबदबा
शक्तिनगर। कोल इंडिया की सहयोगी कंपनी ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड में संपन्न हुए कोल इंडिया अंतर कंपनी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी एनसीएल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एनसीएल की इंदूबाला ने प्रतियोगिता में हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो तथा शॉट पुट स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता में महिला वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियन रहीं। कंपनी के खिलाड़ी सतीश राय ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल, अनिता ने पिचर रेस में गोल्ड मेडल, संजय ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल, तपन बरीक ने हाई जंप में कांस्य मेडल, हनीफ मलिक ने हैमर थ्रो में कांस्य मेडल, बालक ने साइकल रेस में कांस्य मेडल तथा जगदीश ने 10 हजार मीटर रेस में कांस्य मेडल पर कब्जा जमाया। इस तरह प्रतियोगिता में एनसीएल की झोली में पांच गोल्ड मेडल, एक सिल्वर मेडल तथा तार ब्रोंज मेडल सहित कुल 10 मेडल आए।