{"_id":"5a5f94894f1c1b90268b4ebb","slug":"21516213385-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोठानी सोमनाथ मंदिर पर 31 को होंगे विविध कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोठानी सोमनाथ मंदिर पर 31 को होंगे विविध कार्यक्रम
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोन संगम आरती आयोजन समिति की ओर से माघी पूर्णिमा पर 31 जनवरी को गोठानी सोमनाथ मंदिर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के मुख्य संयोजक सुधाकर मिश्र एडवोकेट ने बताया कि गुप्त काशी के नाम से विख्यात चोपन ब्लॉक के गोठानी स्थित सोमनाथ मंदिर के सामने स्थित सोन, रेणु एवं बिजुल नदी के संगम स्थल पर सोन विरासत सातवां चरण कार्यक्रम के तहत 31 जनवरी को सोन संगम आरती का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, आरती के साथ गोपालन एवं उसके औषधीय महत्व पर चर्चा के साथ ही प्रसाद एवं भंडारे का भी आयोजन है।
बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य जनपद के लोगों को लुप्त हो रही लोक कलाओं, संस्कृतियों एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलों, स्मारकों, किलों आदि के संरक्षण, जीर्णोद्धार के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से उन स्थलों का विकास कराना है, ताकि बदलते परिवेश एवं विकास की दौड़ में पाश्चात्य संस्कृतियों के प्रभाव से उनकी संस्कृति विलुप्त न हो जाए। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम के संयोजक गुलाब मिश्र एवं ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार सिंह भी हैं।