फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   केंद्र सरकार की ओडीएफ योजना में असहयोग करेंगे प्रधान

केंद्र सरकार की ओडीएफ योजना में असहयोग करेंगे प्रधान

Tue, 26 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओडीएफ योजना में असहयोग करेंगे प्रधान
सोनभद्र। अखिल भारतीय प्रधान संगठन जिला इकाई की बैठक मंगलवार को राबर्ट्सगंज के धर्मशाला रोड स्थित ह्वाइट हाउस में हुई। इसमें प्रधानमंत्री आवास और शौचालयों के निर्माण को लेकर प्रधानों पर की जा रही कार्रवाई पर विरोध जताया गया। साथ ही सरकार की महत्वपूर्ण ओडीएफ योजना में असहयोग करने पर चर्चा हुई। इसी मुद्दे को लेकर संगठन ने डीएम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष सुमंत सिंह मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जिसके निर्माण में ग्राम प्रधान की कोई भूमिका नहीं है और महज 12 हजार रुपये में 39 बिंदुओं के मानक अनुसार शौचालयों के निर्माण की जांच और कार्रवाई किया जाना सीधा-सीधा ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न है। जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने कहा कि बालू, गिट्टी और ईंट के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में 39 बिंदुओं के मानक के अनुसार शौचालयों का निर्माण कराने के लिए लाभार्थी बिल्कुल तैयार नहीं हो पा रहे हैं। इसमें शौचालय का पक्का छत और रंगाई पोताई तथा दीवार लेखन लाभार्थी या ग्राम प्रधान कैसे करा पाएंगे। ऐसे में सभी ग्राम प्रधान एक संकल्प लेकर जाएं कि केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण ओडीएफ योजना में असहयोग करेंगे। जिला उपाध्यक्ष मार्तंड प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों से ठीक व्यवहार न करने वाले अधिकारियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। बैठक में चतरा ब्लॉक के स्थानांतरित बीडीओ को यहां से मुक्त कर फ्रेश बीडीओ को तैनात किये जाने की मांग की। बैठक का संचालन मुकेश कुमार ने किया। इस मौके पर इं. जितेंद्र कुमार पासवान, सुरजीत सिंह पटेल, सुशील कुमार मिश्रा, जय शंकर देव पांडेय, नामवर सिंह, रमेश चौहान, राजाराम ठाकुर, सुबेदार कुशवाहा, रमेश सिंह पटेल, विमलेश पटेल, धर्मेंद्र सिंह, कमला प्रसाद एडवोकेट, पवन कुमार शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed