{"_id":"5a3ab2464f1c1bce6d8b52d7","slug":"21513796166-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि योग समिति ने नपा अध्यक्ष, सभासदों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि योग समिति ने नपा अध्यक्ष, सभासदों को किया सम्मानित
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पतंजलि योग समिति ने बुधवार को कचहरी स्थित एसबीए सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जायसवाल को मंडल प्रभारी प्रदीप कुमार विश्वास ने अंग वस्त्र, रवि प्रकाश त्रिपाठी, चंद्रकांत मिश्रा ने योग पुस्तिका और बाबा रामदेव की फोटो देकर सम्मानित किया। नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों के सभासदों को सम्मानित किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर में योग कक्षाओं के विस्तार के लिए उनके होटल परिसर के हाल में योग कक्षा का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही दंडईत बाबा मंदिर एवं हरदा बाबा के मंदिर परिसर में संचालित हो रही योग कक्षाओं में टीन शेड जल्द ही लगवाया जाएगा। जरुरत के हिसाब से दरी की भी व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान पतंजलि युवा समिति को बढ़ावा देने के लिए अनिल चौबे भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसबीए अध्यक्ष पीएन पांडेय ने किया। इस अवसर पर कलम देव चौधरी, रामबाबू राय, ओम प्रकाश यादव, विमल सिंह, रवि पांडेय, सुनील चौबे, सुनील श्रीवास्तव, वीरेंद्र श्रीवास्तव, शेषनारायण दीक्षित, गजेंद्र नाथ दीक्षित, दीपक जायसवाल, सुबोध मिश्रा, पूनम सिंह, ममता श्रीवास्तव आदि मौजूद रही।