{"_id":"59aeee1e4f1c1b5f078b4703","slug":"21504636446-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत कटौती से क्षुब्ध लोगों ने किया सब स्टेशन का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत कटौती से क्षुब्ध लोगों ने किया सब स्टेशन का घेराव
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (डाला)। चोपन नगर में हो रही बेतहाशा विद्युत कटौती से क्षुब्ध क्षेत्रीय लोगों ने मंगलवार की सुबह विद्युत सब स्टेशन का घेराव किया। एसडीओ पंकज कुमार से कटौती को लेकर वार्ता की और उनसे साढ़े 18 घंटे बिजली देने का लिखित आश्वासन लिया। इसके पूर्व सोमवार की रात भी लोगों ने सब स्टेशन का घेराव किया था। तब पुलिस ने लोगों को समझाकर वापस कर दिया था।
चोपन फीडर शहरी क्षेत्र में आता है, जिसमें 24 घंटे बिजली देने का आदेश है। यहां उपभोक्ताओं को शहरी बिल देना होता है। अब एक सितंबर से विभागीय आदेशानुसार चोपन को शहरी क्षेत्र से ग्रामीण फीडर ग्रुप ए में घोषित कर दिया गया। इस नाते साढे़ अठारह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बाद भी प्रदेश में बिजली की समस्या को देखते हुए सारनाथ फीडर ने ग्रामीण क्षेत्रों से तीन घंटे और बिजली कम देने का फरमान तीन सितंबर को डाला हाइडिल को जारी कर दिया। बिजली कम मिलने से चोपन नगरवासी सोमवार की रात्रि भाजपा के जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद और मंडल उपाध्यक्ष तीर्थराज शुक्ला के अगुवाई में लोग डाला हाइडिल पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। वे आपूर्ति पुराने रोस्टर से करने की मांग कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर डाला पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर वापस कर दिया। वार्ता के मुताबिक मंगलवार की सुबह व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश जन के साथ पहुंचे भाजपा नेताओं ने एसडीओ पंकज कुमार से वार्ता की और उनसे साढ़े 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का लिखित आश्वासन लिया। इसके बाद ही वे वापस लौटे। इस दौरान भाजपा नेता दिव्य प्रकाश सिंह बिट्टू, अंकुर जायसवाल मौजूद रहे।