फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे कांग्रेसी

जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे कांग्रेसी

Wed, 09 Aug 2017 11:03 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे कांग्रेसी
सोनभद्र। जिले में ट्रामा सेंटर चालू कराने समेत अन्य मांगों को लेकर बुधवार को राबर्ट्सगंज में कांग्रेसियों ने जुलूस निकाल। जिला कार्यालय से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता बढ़ौली चौक, सिविल लाइंस रोड हाते हुए सदर तहसील पहुंच कर सरकार विरोधी नारे लगाए। कांग्रेसियों ने एसडीएम को सूबे के राज्यपाल के नाम मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

इसके पूर्व कार्यालय में भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं जयंती पर कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, धर्म निरपेक्षता की रक्षा करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि किसानों, युवा बेेरोजगारों, कर्मचारियों, व्यापारियों मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। केंद्र और प्रदेश सरकार जायज मांगों को पूर्ण करने में हीलाहवाली की तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा। ईश्वरी नारायण सिंह, सुशील पाठक और राजेश द्विवेदी ने कहा कि अविलंब राशन कार्डों का सत्यापन कराते हुए पात्र व्यक्तियों का कार्ड बनाया जाए, ताकि गरीबों को राहत मिले सके। गिट्टी-बालू के दाम बढ़ने से किसान, मजदूर और गरीबों को मकान मुहैया नहीं हो पा रहा है। नूरउद्दीन खां, अनिल सिंह, लवकुश केशरी और बृजेश दूूबे ने कहा कि जिले में अवैध ढंग से संचालित हो रहे अस्पताल एवं पैथालाजी सेंटर बंद हों। जिला अस्पताल में बनकर तैयार ट्रामा सेंटर को शीघ्र चालू किया जाय। इस मौके पर बृजेश तिवारी, श्रवण पांडेय, धीरज पांडेय, अमित चतुर्वेदी, कौशलेश पाठक, कुमुद त्रिपाठी, सोनी गुप्ता, विवेक सिंह, कमलेश ओझा, विनयकांत चौबे, कर्मराज सिंह, सुनीता तिवारी आदि आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed