{"_id":"65e4b73d6f6672d0370a9257","slug":"215-crores-will-improve-the-days-of-roads-and-drains-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-110180-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 2.15 करोड़ से सड़क, नालियों के दिन बहुरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 2.15 करोड़ से सड़क, नालियों के दिन बहुरेंगे
विज्ञापन
घोरावल नगर पंचायत में दो करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बदहाल नालियों और सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इसमें सीसी रोड निर्माण का काम भी है। यह सभी कार्य जिला नगरीय विकास अभिकरण की तरफ से कराए जाएगें।
विधायक अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि घोरावल नगर के विकास कार्यों के लिए 2.15 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है। डूडा की तरफ से नगर में मुक्खा मोड से हरियहवा तालाब होते हुए कांशीराम आवास प्रथम के बगल में नाली तथा आरसीसी रोड के निर्माण कराया जाएग। इसके निर्माण पर 27.40 लाख रुपये खर्च होगा।
इसी तरह जुडिया से मिर्जापुर संपर्क मार्ग तक 23.90 लाख की लागत से सीसी रोड का निर्माण, हरियहवा पोखरा से चंद्रबली सिंह दीवान जी के पूरा तिराहे तक नाली निर्माण के लिए 25.31 लाख, बरदहवा होलिका मोड से सोनांचल इंका तक सीसी रोड निर्माण के लिए 35.28 लाख, बरई टोला पंप हाउस से राजकुमार कोल के घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए 32.45 लाख रुपये आवंटित हुआ है।
विज्ञापन
वहीं काशीराम आवास प्रथम से मेन रोड से ऊंचडीह लिंक रोड तक सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए 34.14 लाख से तथा कांशीराम आवास के बगल से ऊंचडीह बार्डर तक नाली निर्माण के लिए 37.97 लाख धन की स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों से नगरवासियों को काफी सहूलियत होगी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार मौर्य, पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश कुमार, प्रकाश चंद्र अग्रहरि, वीरेंद्र सिंह, अशोक अग्रहरि, राजेश अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।