{"_id":"60aba7c38ebc3e384b6de103","slug":"21-vehicle-seized-due-to-overload-stir-sonbhadra-news-vns591046137","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड के आरोप में 21 वाहन सीज, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड के आरोप में 21 वाहन सीज, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों के संचालन के खिलाफ रविवार की देर रात संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर 21 वाहनों को सीज किया है। कार्रवाई से ओवरलोड संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। एसडीएम दुद्धी की अगुवाई में खनन परिवहन व पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की है। कार्रवाई के बावजूद ओवरलोड ट्रकों का संचालन जारी है। इससे रनटोला में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर जाम की स्थिति सोमवार को भी बनी रही। दिन भर जाम से लोग जूझते रहे। उधर, बीती रात एसडीएम रमेश कुमार की अगुवाई में संयुक्त टीम ने 21 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। संयुक्त टीम में एसडीएम के अलावा खनन, परिवहन व पुलिस विभाग के लोग मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने ओवरलोडिंग और कागजात के अभाव में सीज किया गया। टीम ने म्योरपुर में 12, हाथीनाला में तीन तथा बभनी में छह यानी कुल 21 वाहनों को सीज किया गया। संयुक्त टीम में एसडीएम के साथ क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक म्योरपुर, खनन निरीक्षक बीपी सिंह, एआरटीओ पीयूष राय तथा कुंदन आदि शामिल रहे।
उधर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाईके बावजूद मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सोमवार को दिनभर जाम से लोग जूझते रहे। ओवरलोड ट्रकों के खराब होकर जगह-जगह खड़ा होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ओवरलोड ट्रकों द्वारा बालू की एक बड़ी खेप जगह-जगह गिराई गई है, जिसे ग्रामीणों द्वारा उठाकर ले जाया जा रहा है। बालू लदे ओवरलोड ट्रकों के संचालन पर अंकुश न लगने की वजह से इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ओवरलोड संचालन को बंद कर तत्काल जाम से मुक्ति दिलाने की मांग की है।