{"_id":"5ce04d2dbdec22075f578643","slug":"201558203693-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श मतदान केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श मतदान केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुद्धी। उपायुक्त स्वत: रोजगार (डीसी एनआरएलम) करुणापति मिश्र ने शनिवार को ब्लॉक के आदर्श मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पांच आदर्श मतदान केंद्र देखे। यहां की तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने जिला प्रबंधक एमजी रबी, जय कुमार जोशी के साथ आदर्श मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय दुम्हान, प्राथमिक विद्यालय रजखड़, खजुरी, हरपुरा एवं सलैयाडीह का मौके पर मुआयना कर तैयारी में लगी जिम्मेदार महिलाओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय पहुंच कर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक सभागार में एनआरएलएम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आदर्श मतदान केंद्र के लिए बनाये गये मानक एवं अभी तक की गई तैयारियों की समीक्षा की।
जिला प्रबंधक एमजी रबी ने आदर्श मतदान केंद्र के मानक बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। ब्लॉक एंकर पर्सन जय कुमार जोशी ने बताया कि 19 मई को होने वाले मतदान में इन पांच मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित तीनों संकुल स्तरीय संघों को मिली है। इस दौरान जय कुमार जोशी, अजय शंकर झा, सीताराम कुमार, जितेंद्र कुमार, मृत्युंजय कुमार, संकुल संघ की अध्यक्ष ममता देवी, सचिव प्रमिला देवी, लेखापाल जय कुमार, अंजनी कुमार, आकांक्षा देवी मौजूद रहे।