{"_id":"5c7040a2bdec224c7f23d64e","slug":"201550860450-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को सिखाया जाए कड़ा सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान को सिखाया जाए कड़ा सबक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर आक्रोश अभी भी बना हुआ है। शुक्रवार को भी जगह-जगह शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ केंद्र सरकार से पाक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। वहीं रेणुकूट में दुकानदारों ने एक दिन की आमदनी जवानों के लिए दान की।
गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज के छात्राओं, शिक्षकों-शिक्षिकाओं ने कैंडल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य सुभाग ने कहा कि हम देेश के प्रति किसी भी तरह का बलिदान देने के लिए तैयार हैं। सुमन कोहली, डाली गुप्ता, रूचिशरण श्रीवास्तव, विभा सिंह, वंदना, चांदनी, विभा श्रीवास्तव, सुनील सिंह, जयप्रकाश द्विवेदी, विपिन श्रीवास्तव, नारायण तिवारी, संजय शर्मा, लक्ष्मीकांत, आशुतोष चौबे आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रनायक शहीद ए आजम भगत सिंह दुर्गा भाभी नि:शुल्क शिक्षा केंद्र की तरफ से जुमा की नमाज अदा करने के बाद नई बस्ती चौराहे पर शहीदों की याद में जनसभा की और उन्हें नमन किया। अध्यक्षता कर रहे मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहममद कलीम अंसारी ने कहा कि हिंदुस्तान के आन-बान-शान से खिलवाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। नई बस्ती मस्जिद के सदर मुनीर खां वारसी, नीजमुद्दीन शाह, गुड्डू अंसारी, चन्ने खां वारसी, सोनू टाइगर, गुलजार मंसूरी, सलीम मंसूरी, शेरू अली, जाफर खां वारसी, शाहिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जनवादी पार्टी सोशलिस्ट ने बैठक कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान को कभी न भूलने वाला सबक सिखाने की मांग की। जिलाध्यक्ष रामदुलारे सिंह, संचालन कर रहे राधेश्याम चौहान, महेश चौहान, कन्हैयालाल, राघवेंद्र आदि ने पाक को करारा जवाब देने की मांग की। रेणुकूट: नगर के बस स्टैंड पर स्थित एक दुकानदार ने अपनी दिन भर की कमाई पुलवामा के शहीदों के नाम भेजी है। बस स्टैंड स्थित सोनी बुक स्टाल के संचालक सदानंद सोनी व जयनंद सोनी ने अपनी बृहस्पतिवार के दिन की आमदनी देश के वीरों को भेजने का फैसला किया और शुक्रवार को उक्त रकम का भुगतान दोनों ने ऑनलाइन भारतीय सेना के अकाउंट में भेज दिया।