फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एक शिक्षक के सहारे संचालित हो रहा विद्यालय

एक शिक्षक के सहारे संचालित हो रहा विद्यालय

Fri, 28 Dec 2018 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
एक शिक्षक के सहारे संचालित हो रहा विद्यालय
शाहगंज। घोरावल ब्लाक का पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईनम पांच दिन से मात्र एक अध्यापक के भरोसे ही चल रहा है। जबकि विद्यालय पर छह अध्यापकों की तैनाती है। इस लापरवाही से अभिभावक गुस्से में है। घोरावल ब्लाक में एक तरफ एसडीएम जहां बच्चों की उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वही कुछ अध्यापक अपने कार्यशैली में बदलाव नही ला रहे हैं । शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे पूर्व माध्यमिक विद्यालय ईनम पर मात्र एक सहायक अध्यापक कक्षा छह के बच्चों को पढ़ाते मिले। कक्षा सात और आठ में बच्चे ही बच्चों को पढ़ा रहे थे। सहायक अध्यापक संतोष ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापिका मेडिकल अवकाश पर हैं। एक सहायक अध्यापक एनपीआरसी का काम देखते हैं। दो महिला अनुदेशक ट्रेनिंग के चलते अनुपस्थिति हैं। एक अनुदेशक दो दिसंबर से ही विद्यालय नही आ रहे हैं। विद्यालय में कुल 123 बच्चों का नामांकन है, जिसमें 103 बच्चे उपस्थिति भी रहे, लेकिन अध्यापकों की अनुपस्थिति शिक्षा विभाग पर सवालिया निशान लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed