फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   खलिहान में लगी आग, धान जल कर राख

खलिहान में लगी आग, धान जल कर राख

Fri, 28 Dec 2018 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खलिहान में लगी आग, धान जल कर राख
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के नरखोरिया गांव में बृहस्पतिवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में शिवनारायण तिवारी के खलिहान में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाया। आग से करीब 20 कुंतल धान, चारपाई समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। शनिवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। जानकारी के अनुसार शाम करीब पौने बजे अचानक शिवनारायण के खलिहान में एकत्र कर रखे धान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डिब्बे-बाल्टी से आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत कर आग बुझाया। प्रधानपति अमरेश पांडेय के साथ पीड़ित किसान ने कोतवाली जाकर पुलिस को आग लगने की तहरीर दी। किसान का कहना है कि खलिहान में आग कैसे लगी कुछ पता नहीं है। उसने बताया कि आग से करीब 20 कुंतल धान, चारपाई, बिस्तर समेत अन्य सामान जल गया। पुलिस का कहना है कि आग लगने के बारे में बताया लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed