फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तीस अक्तूबर तक हासिल कर लें सदस्यता का लक्ष्य

तीस अक्तूबर तक हासिल कर लें सदस्यता का लक्ष्य

Fri, 26 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
तीस अक्तूबर तक हासिल कर लें सदस्यता का लक्ष्य

विज्ञापन
सोनभद्र। भाजपा के राबट्र्सगंज विधानसभा इकाई की बैठक बृहस्पतिवार को सूर्या होटल में हुई। लोक सभा प्रभारी गंगा सागर दूबे ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की। सभी मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओ को सक्रियता बढ़ाने की हिदायत देते हुए कहा कि तीस अक्तूबर तक हर हाल में सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करना है। 26 और 28 अक्तूबर के बीच में सभी मंडलों की बैठक होनी है। इसमें बूथ ग्रेडिंग होगी। 31 अक्तूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर विधानसभा स्तर पर रन फार युनिटी का कार्यक्रम किया जायेगा।

सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ निरंतर काम कर रही है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने का मंत्र बूथ कमेटी को सशक्त और प्रभावी बनाए रखना है। जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि जिस तरह 2014 में अपार जन समर्थन से मोदी प्रधानमंत्री बने। उसी ऊर्जा और उत्साह के साथ 2019 के लोकसभा चुनाव में भी विजय दिलाने के लिए तत्पर रहना है। लोकसंभा प्रभारी जितेंद्र सिंह, विधानसभा प्रभारी गोविंद यादव, विधानसभा संयोजक सुशील चतुर्वेदी, जिला महामंत्री अजीत चौबे जिलामंत्री सुनील ंसिंह, शंभूनारायण ंसिंह, अनूप तिवारी, गुडिय़ा वर्मा तेजवंत पांडेय, ओमप्रकाश यादव, मोहनलाल केशरी, मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, शशांक मिश्रा यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, अजीत रावत, अरविंद पांडेय, सत्यप्रकाश तिवारी, कपिल पटेल, कार्तिकेय मिश्र, अभिषेक गुप्ता, अमन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed