फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सदैव याद रहेंगे जिले के अमर सेनानी

सदैव याद रहेंगे जिले के अमर सेनानी

Thu, 18 Oct 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सदैव याद रहेंगे जिले के अमर सेनानी
सोनभद्र। लसड़ा गांव में गुरुवार को शहीद द्वार का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने शहीद द्वार का लोकार्पण किया। कहा कि यह द्वार हमें सदैव स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने आजादी में लसड़ा गांव के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि यहां की भागीदारी सदैव याद की जाएगी। कहा कि स्व. बेनी माधव राम पांडेय समेत वह सभी लोग अमर और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया। कहा कि पं. महादेव चौबे, श्रीकांत दुबे, लाल बहादुर पाठक, ठाकुर प्रसाद समेत सैकड़ों अमर सेनानी आजादी की लड़ाई में कई बार जेल गए। उनकी याद में जो भी बन पड़ेगा, किया जाएगा। इस मौके पर नपा अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, भाजपा के जिला मंत्री अजीत चौबे, पूर्व विधायक तीरथराज, प्रमुख अशोक सिंह, गोविंद यादव, गंगा सिंह, कमलेश चौबे, संतोष शुक्ल, सुनील सिंह, रजनीश रघुवंशी, संतोष पांडेय, विनोद पटेल, गौरव शुक्ल, उमाकांत देव, दयाशंकर पांडेय, सिद्धनाथ, लक्ष्मीकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed