फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जनविरोधी हैं केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां

जनविरोधी हैं केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां

Sun, 29 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
जनविरोधी हैं केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियां
सोनभद्र। कांग्रेस सेवा दल की ओर से रविवार को राबर्ट्सगंज के कांशीराम शहरी आवास कालोनी में प्रात:कालीन ध्वज वंदन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद यहां सभा कर कांग्रेस की नीतियों के बारे में जानकारी लोगों को जानकारी दी गई। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को वक्ताओं ने जन विरोधी करार दिया।
विज्ञापन

जिले के सेवादल के मुख्य संगठक कौशलेश पाठक के नेतृत्व में प्रात: कालीन ध्वज वंदन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यहां उन्होंने कहा कि देश के आजादी की लड़ाई लड़ने वाली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अब देश में जाति धर्म में बांटने की सोच वाले मौजूदा सरकारों के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का वक्त आ गया है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों से देश चंद उद्योगपतियों का गुलाम बन कर रह जाएगा। हर सरकारी संपत्ति का निजीकरण किया जा रहा। देश में एकता अखंडता, सद्भावना को तोड़ने के लिए प्रायोजित सियासी डिबेट कराया जा रहा है। इससे जनता मूलभूत समस्याओं से अलग केवल जाति धर्म की राजनीति में ही उलझ कर रह जाए। इन कुकृत्यों के खिलाफ सेवादल आवाज बुलंद कर जगह-जगह ध्वज वंदन कर देश के हितार्थ राष्ट्रवाद के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव धीरज पांडेय ने कहा कि सेवादल का निर्माण ही राष्ट्रीय भावनाओं के अनुसार जन हितार्थ कार्य कर लोगों को जागरूक करने का है। सूचना के अधिकार टास्क फोर्स के जिला चेयरमैन मदन श्रीवास्तव ने कहा कि जनता अब इस बड़बोले प्रधानमंत्री के बहकावे में नहीं आने वाली। लोग अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए जागरूक हो रहे हैं। देश में अपराध, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। इस दौरान सेवादल महिला संगठक तारा शुक्ला, रामानंद पांडेय, धीरेंद्र कुशवाहा, मिंटू, राधेश्याम, अतुल दुबे, आकाश वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देंगे धरना
सोनभद्र। केंद्र और प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक अगस्त से 14 अगस्त तक जिले में जगह-जगह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करेगी। इसकी जानकारी रविवार को जिला सचिव रामरक्षा ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम करने की सूचना डीएम को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed