{"_id":"5b33cd6b4f1c1bf16e8ba2a2","slug":"201530121579-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली हमले के बाद बार्डर पर बढ़ी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सली हमले के बाद बार्डर पर बढ़ी चौकसी
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। झारखंड के गढ़वा जिले में हुए नक्सली हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। बुधवार को नक्सल इलाकों के थाना और चौकी प्रभारियों ने सीआपीएफ, पीएसी के साथ कांबिंग की।
मंगलवार की शाम जिले की सीमा को स्पर्श करने वाले गढ़वा जिले के मंडरिया थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें छह जवान शहीद हो गए। घटना के बाद से झारखंड पुलिस नक्सलियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दी है। ऐसे में पूर्व की भांति नक्सली जिले के सीमावर्ती में पनाह न ले सके। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी है। बुधवार की अलसुबह से मांची, रायपुर, कोन, विंढमगंज समेत अन्य थाना क्षेत्रों में फोर्स ने कांबिंग शुरू किया। एएसपी नक्सल डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि झारखंड से आने जाने वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही जंगली रास्तों से आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।